Nainital-Haldwani News

भीमताल: कॉलेज के छात्र ने की राष्ट्र विरोधी टिप्पणी तो मच गया हड़कंप

Ad

नैनीताल: भीमताल स्थित स्थित ग्राफिक एरा विवि में छात्र द्वारा फेसबुक पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने से हड़कंप मच गया है। विश्वविद्यालय ने फौरन एक्शन लेते हुए छात्र को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा, एबीवीपी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विवि परिसर में नारेबाजी की थी। खबर के मुताबिक वेबपेज द इंजीनियर ब्रो पर 24 जनवरी को शेख फरहत नामक व्यक्ति ने राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपित भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा हिल विवि में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। कोतवाल उम्मेद सिंह दानू का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। विवि पहुंचकर प्रदर्शन करने वालों में हिंदू जागरण मंच प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चनौतिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, भाजपा नेता शरद पांडे, मनोज भट्ट, सौरभ रौतेला, सभासद नीरज रैकुनी, कमलेश सिंह बिष्ट, कमल पलडिया, लोकेश पोखरिया, रवि कुमार और त्रिवेंद्र शाह शामिल थे।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top