Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाना हुआ आसान, भवाली हाइवे सभी वाहनों के लिए खुल गया है

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाना हुआ आसान, भवाली हाइवे सभी वाहनों के लिए खुल गया है
File Photo
Ad

हल्द्वानी: आपदा ने एक जिले से दूसरे जिले, एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र जाने वाले लगभग हर रास्ते को नुकसान पहुंचाया। कहीं कहीं पर रुक-रुक कर मलबा आने के कारण यातायात प्रभावित ही रहा। हालांकि प्रशासन लगातार मार्गों को खुलवाने की कसरत कर रहा है। इसी कड़ी में एक और अच्छी खबर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल तीन दिनों के बाद भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया गया है। अब इसपर से सभी छोटे बड़े वाहन आवाजाही कर सकते हैं। गौरतलब है बीते दिनों आई भारी बारिश से त्राहि त्राहि मच गई थी। तीन दिन पहले सडकों के निर्माण कार्य के लिए सभी वाहनों के इस राजमार्ग को पूर्ण रूप से बन्द कर दिया गया था।

मगर अब इसे खोल दिया गया है। सडकों में आए मलबे को हटाया गया है। हालांकि अभी भी मार्ग में बड़े-बड़े मालबों के ढेर पड़े हैं। सड़क की सफाई का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। लेकिन यात्रियों को असुविधा ना हो, इसलिए इसे खोल दिया गया है। गौरतलब है कि यात्रियों को आने जाने में खासा परेशानी हो रही थी।

हालांकि अभी कई स्थानों में आने जाने वाले वाहनों के चलते सडकों के दोनों तरफ वाहक का लम्बा जाम लग रहा है। जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अल्मोड़ा जाने के लिए वाया रामगढ़ मार्ग ही सुगम बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top