Nainital-Haldwani News

भवाली: पूर्व पीएम राजीव गांधी ने देश को दिखाई स्मार्ट इंडिया की राह

Ad

भवाली: नीरज जोशी: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की शहादत दिवस के अवसर पर भवाली शहर मे कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। संचार क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार प्रकट किए।

ADVERTISEMENTS Ad


इस अवसर पर कांग्रेस की खशटी बिष्ट ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी जी का कार्यकाल स्वर्णिम था। देश को 21वी सदी में ले जाने के लिए उन्होंने सफल प्रयास किए। देशवासी आज कंप्यूटर लैपटॉप मोबाइल और अन्य संचार साधनों के लिए राजीव गांधी जी के ऋणी हैं। युवाओं को 18 वर्ष में वोटिंग का अधिकार देकर राजीव गांधी जी ने युवाओं की महत्ता बढ़ाई।
राजीव गांधी जी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण देश में लागू किया गया।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=suF7v6SgagE]
आधुनिक भारत के निर्माण की सोच रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ने ही आधुनिक भारत की नींव रखी थी। कहा युवाओं को सक्रिय भागीदारी एवं पंचायत राज्य की स्थापना आधुनिक भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हुई कार्यक्रम के दौरान खष्टी बिष्ट, नवीन जोशी, डूंगर सिंह,बच्ची सिंह बिष्ट, पुष्पेश पाण्डे, कमला चौधरी, ममता बिष्ट, शांति तिवारी, निशा बिष्ट, जे आर सती, नंदन सुयाल व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top