Regional News

भवाली वीडियो वायरल: अतिक्रमण को लेकर हाईवॉल्टेज विवाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की धमकी

Ad

भवाली: नीरज जोशी: नैनीताल हाई कोर्ट द्वारा अनिल बिष्ट की जनहित याचिका पर फैसला देते हुए भवाली चिल्ड्रन पार्क से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। जिस क्रम में नैनीताल तहसीलदार व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी देर शाम अपनी टीम के साथ चिल्ड्रेन पार्क पहुंचें जहां उन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

तहसीलदार के पहुँचते ही व्यापारियों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर कोर्ट के जल्द फैसले को गलत बताया। एक रात में पालिका द्वारा चिल्ड्रन पार्क के व्यपारियों की बंद दुकानों के बाहर नोटिस लगाने को गलत ठहराया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद व नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। साथ ही भारी भीड़ का सामना करते हुए तहसीलदार ने किसी तरह माहौल को शांत होने को कहा।

मीडिया से बात करते हुवे तहसीलदार ने बताया कि मेरे भवाली चिल्ड्रन पार्क में पहुचने तक पुलिस बल व लोक निर्माण विभाग मोके पर मौजूद नही था। व्यापारियों की आत्मदाह की धमकी देने लगे। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की जरूरत होगी जिस पर कार्यवाही चल रही हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि अगर प्रशासन गरीबों का हक उनसे छिनेगा तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वही नगर कोतवाल का कहना है कि मुझे सूत्रों से पता चला कि चिल्ड्रन पार्क में अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है मेरे मौके पर पहुंचने पर तहसीलदार अधिशासी अधिकारी मौके पर नही मिले कहा प्रशासन द्वारा अब तक पुलिस फोर्स की मांग नही की गई है अगर आगे मांग होगी तो में अपने उच्य अधिकारियों से बात कर फोर्स की मांग करूँगा। स्थानीय व्यापार मंडल द्वारा कल भवाली बन्द का आव्हान किया गया है।अतिक्रमण का विरोध करने वालो में नरेश पांडेय,खजान भट्ट,पुष्पेश पाण्डेय, जिगरान ,फरहान,व सभी स्थानीय व्यपारी शामिल रहे।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=6ODpILmkvGM]

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top