Nainital-Haldwani News

भवाली खबर: उल्टी का बहाना कर बस से उतरी महिला और फिर लगा दी खाई में छलांग

Ad

हल्द्वानीः भवाली के निगलाट से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। हादसा भवाली शहर से चार किलोमीटर दूर निगलाट का है जहां रविवार शाम एक दिव्यांग महिला ने खाई में कूदकर अपना जान दे दी। बता दें कि महिला अपने पति के साथ नैनीताल के अस्पताल से इलाज करवाकर लौट रही थी तभी अचानक जब बस जब निगलाट के पास पहुंची तो महिला ने बस को रुकवा दिया और कहां कि उसे उल्टी करनी है और वह बस से उतर गई। जिसके बाद महिला ने खाई में छलांग लगा दी।
बतां दे कि जानकी देवी 35 सुयालगाड़ भवाली निवासी हैं। पति का कहना नवीन चंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी बहुत समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। मानसिक रूप से कमजोर थी। इसी वजह से पत्नी जानकी का नैनीताल के अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे थे। रविवार को जब नवीन जानकी का इलाज करवाकर नैनीताल से लौट रहे थे तभी निगलाट के पास जानकी ने बस को रुकवा दिया और उल्टी आने का बहाना बोला और बस से उतर गई। जिसके कुछ देर बाद जानकी ने खाई में छलांग लगा दी जिससे जानकी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे पर पहुंचकर मृतक महिला को खाई से निकाला और परिवार को शव सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top