Nainital-Haldwani News

आफत बनी बर्फ, हल्द्वानी से नथुआखान जा रही बस पलटी, 14 लोग घायल

Ad

हल्द्वानी: बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने नैनीताल जिले का रुख किया लेकिन यातायात ने मुश्किल खड़ी कर दी है। जिसने प्रशासन को डराया हुआ है। पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। हल्द्वानी से नथुआखान जा रही बस (U K 0 4PA 0135) सड़क हादसे का शिकार हुई है।बताया जा रहा है कि मार्ग में बर्फ गिरने के बाद फिसलन हो रही थी और इसी कारण से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। हल्द्वानी से मोना लेवसाल 8 बजे चली लेकिन मल्ला रामगढ के निकट गागर में बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 18 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 घायलों  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुंचाया। इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हे हल्द्वानी रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। अन्य 4 लोग बर्फ 4 घायलों को इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। देखने के लिए बस से उतर गए और घायल होने से बच गए।

इस हादसे में परिवहन निगम की लापरवाही भी सामने आई है। बस के टायल पूरी तरह से घीसे हुए थे और बस बर्फ में फिसलन के कारण पलट गई। वो तो भगवान का शुक्र है कि  खाई में लगे पेड़ के कारण बस वहीं पर लटक गई और घायलों को समय रहते बाहर निकाला गया। घटना के बाद जाम लग गया। वहीं लोनिवि ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top