Nainital-Haldwani News

कैंची धाम मेले के दिन यहां स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे

Ad

हल्द्वानी: भवाली स्थित कैंची धाम में होने वाले मेले की तैयारी जोरों से चल रहीं है। बीते दिन डीएम वंदना ने अधिकारियों के साथ कैंची धाम का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जून को नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को ट्रैफिक समेत सभी व्यवस्थाओ को 12 जून तक दूरस्त करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ने मेले के दौरान भवाली से खैरना मार्ग के आंगनवाडी केन्द्रों को 13 से 16 जून तक बन्द रखने के निर्देश दिए एवं उक्त क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों को मेले के दिन बंद रखे जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

बता दें कि हर साल 15 जून को कैंची धाम में लगने वाले मेले का इस साल लाखों श्रद्धालु बनते हैं। इस सीजन में नीम करोली बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इस वजह से प्रशासन पहले से ही सभी तैयारियां पूर्ण करने की कोशिशों में जुटा है। पर्यटक सीजन चरम पर है और कैंची धाम का मेला भी करीब है, ऐसे में इस चुनौती से कैसे प्रशासन और पुलिस टीम निपटती है, वो देखने वाले बात होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top