Bageshwar News

लता और भूमिका ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता पदक, विशाखापट्टम में रौशन किया बागेश्वर का नाम

Ad

Bhumika and Lata story, Bageshwar:- राज्य उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। छोटी सी उम्र में भी यह बेटियां अपने हुनर का दम दिखाने में कहीं पीछे नहीं है। ताइक्वांडो के क्षेत्र में भी उत्तराखंड में एक से बढ़कर एक हुनर सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब बागेश्वर की दो बेटियों ने ताइक्वांडो में केवल अपने क्षेत्र का ही नहीं बल्कि राज्य का नाम भी रोशन किया है। इन बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया। एक ने रजत तो दूसरे ने कांस्य पदक हासिल कर राज्य को गौरवंतित किया है। (Two girls from Bageshwar won national level silver and bronze medal for Uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad

जिला ताइक्वांडो संघ के उप सचिव ललित नेगी बताते हैं कि 2 से 4 अगस्त तक विशाखापटनम में ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेली गई थी। इस प्रतियोगिता में बागेश्वर की लता कोरंगा ने रजत तथा भूमिका टाकुली ने कांस्य पदक जीता है।प्रतियोगिता में गोकुल खेतवाल उतराखंड टीम से कोच के रुप में गये थे। लता व भूमिका राष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं। दोनों छात्राएं फिल्हाल विवेकानन्द विघा मंदिर में अध्यंतरत हैं। ये दोनों ही कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर लगातार उतराखंड व बागेश्वर जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरन्वावित करती आई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनिल कार्की, दरवान सिह परिहार, विधायक सुरेश गडिया, पार्वती दास, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिह सौन, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त कमलेश तिवारी, क्रीडा अधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो कोच किरन नेगी, गजेंद्र परिहार, महेंद्र परिहार, आशीष धपोला ने खुशी जताई है। प्रदेश ताइक्वांडो के अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी ने खिलाडियों को स्मार्ट वॉच देकर हल्द्वानी में सम्मानित भी किया। बेटियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। (Lata koranga and Bhumika Takuli taekwondo player from Uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top