Nainital-Haldwani News

नैनीताल की भूमिका बनी हाईस्कूल में थर्ड टॉपर, 98% अंक हासिल

Bhumika Nainital
Ad

Bhumika Nainital | UK Board 10th Topper 2026 | Betalghat News | Uttarakhand Topper | Success Story : जिले के दूरस्थ क्षेत्र बेतालघाट ब्लॉक के खैरना स्थित जीबी पंत जीआईसी इंटर कॉलेज की छात्रा भूमिका ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भूमिका ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत के साथ यह उपलब्धि हासिल की और जिले के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है।

भूमिका ने बताया कि उन्होंने रोजाना करीब सात घंटे नियमित पढ़ाई की और पूरी लगन के साथ तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया…जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

भूमिका के पिता देवेंद्र सिंह जलाल व्यवसाय से जुड़े हैं और उन्होंने बेटी की पढ़ाई में हमेशा सहयोग किया।

आगे के लक्ष्य को लेकर भूमिका ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं और इसी दिशा में आगे की पढ़ाई करेंगी।

विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने भूमिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top