Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बड़ा हादसा, गौला नदी में डूबे दो भाई

Ad

हल्द्वानी: गौला नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई है। मामला गुरुवार शाम का है। गौला नदी के आंवला चौकी गेट में दो सगे भाई डूब गए। सूचना के बाद एसपी सिटी व तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने दोनों शव को बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतकों की पहचान रोमिन्स श्रीवास्तव व रोहन श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश निवासी संतोषी माता मंदिर गौजाजाली हल्द्वानी के रूप में हुई है। पता चला है कि छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए नदी में चला गया और वह भी डूब गया। दोनों भाई गौलानदी में नहाने गए थे। इनके पिता रामप्रकाश मजदूरी करके गुजारा करते हैं। दो सगे भाइयों की मौत से जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

कुमाऊं में लगातार बारिश हो रही है। गौला समेत तमाम नदियां उफान पर हैं। प्रशासन सभी से नदियों में ना जाने की अपील कर रहा है। हमारी भी आप सभी से अपील है कि नदियों से दूर रहे, एक लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top