Almora News

SSB की बड़ी कार्रवाई: नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों की बचाई जिंदगी

Ad

SSB Border Security | Human Trafficking | Ranikhet News : सशस्त्र सीमा बल (SSB) भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा के साथ मानव तस्करी और नशे के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। बल के जवान आंतरिक सुरक्षा, चुनाव ड्यूटी, अमरनाथ यात्रा और आपदा के समय राहत-बचाव कार्यों में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली में आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी एसएसबी अमित कुमार ने बल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 52 पीड़ितों को मुक्त कराया गया है…जबकि 32 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

नकली करेंसी और नशे के खिलाफ भी कार्रवाई

आईजी के अनुसार एसएसबी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को भी नाकाम किया है। कार्रवाई के दौरान 54.74 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी और 8.09 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।

सीमा क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक 41.87 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

आईजी ने कहा कि भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा पर मानव तस्करी से जुड़े 45 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं सीमांत मुख्यालय की टीमों ने कुल 116 मामलों में कार्रवाई की है।

जवानों को सम्मान

SSB की ओर से सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सीमांत मुख्यालय के 18 अधिकारियों और कार्मिकों को महानिदेशक गोल्डन व सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया। वहीं 11 अधिकारियों और कार्मिकों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

आईजी अमित कुमार ने कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ एसएसबी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता दे रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top