Dehradun News

मौसम विभाग का अपडेट, इन जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा

rain
Ad

देहरादून: मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक देने के बाद से ही अपनी रफ्तार पकड़े रखी है। 20 जून से शुरू हुई बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है और कुछ जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में ज्यादा सतर्क रहने की सलाह
गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में आज गरज और चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं कुमाऊं मंडल के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भी भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

21 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी किया है। 17 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में बारिश का अनुमान है। 18 जुलाई को भी सभी जिलों में मेघ बरस सकते हैं, जिसमें नैनीताल, पौड़ी और बागेश्वर के लिए विशेष चेतावनी दी गई है। 19 जुलाई को भी राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना है। 20 और 21 जुलाई को भी मौसम इसी तरह बरसात भरा रहने वाला है।

बड़े शहरों का मौसम सुहाना
राजधानी देहरादून का मौसम इस समय काफी अच्छा है और घूमने-फिरने वालों के लिए बेहतरीन बना हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 28° सेल्सियस और न्यूनतम 24° सेल्सियस रहने की संभावना है। हरिद्वार में थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है, जहां का अधिकतम तापमान 31° सेल्सियस और न्यूनतम 26° सेल्सियस है।

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं, जहां अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस और न्यूनतम 27° सेल्सियस है। काशीपुर में गर्मी कम महसूस हो रही है, यहां का तापमान 31° अधिकतम और 26° न्यूनतम है। हल्द्वानी का मौसम भी खुशगवार है, जहां अधिकतम तापमान 29° और न्यूनतम 24° सेल्सियस रहने की संभावना है।

यानी कह सकते हैं कि उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है,जिससे पहाड़ों का सौंदर्य और भी निखर गया है…लेकिन साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top