Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी को लगा एक और झटका

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी को लगा एक और झटका
Ad

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के ऊपर संकट तो गहरा रहा है। ये संकट बाहरी नहीं बल्कि अंदरूनी है। अब भाजपा को एक और बड़ा झठका लग गया है। पहले हल्द्वानी उत्तरी के तीन नेताओं के बाद महिला मोर्चा ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हर बार देखा जाता है कि चुनाव आते ही राजनीति में उतार चढ़ाव आने शुरू हो जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी की नैनीताल जिला इकाई में भी सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीप्ति चुफाल और महामंत्री प्रेमलता पाठक ने भी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी उत्तरी मंडल में तीन दिन पहले ही मंडल अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री व कोषाध्यक्ष ने भी अपना इस्तीफा दिया था। लिहाजा इस्तीफों के इस दौर से भाजपा को नुकसान पहुंच सकता है। जो कि 2022 विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए भारी साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top