Udham Singh Nagar News

रेलवे का बड़ा फैसला! किच्छा-खटीमा लाइन को मिली मंजूरी

Kichha Khatima Rail Line
Ad

Kichha Khatima Rail Line | North Eastern Railway Approval | Uttarakhand Rail Project | Udham Singh Nagar Development | Railway Expansion India : उधम सिंह नगर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। North Eastern Railway ने किच्छा से खटीमा के बीच नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार देने वाली मानी जा रही है।

इस परियोजना के तहत करीब 57.7 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी…जिसकी कुल लागत 350.85 करोड़ रुपये तय की गई है। रेलवे के अनुसार इस पर पूंजीगत व्यय, विशेष निधि और डिपॉजिट मद के तहत अलग-अलग मदों से खर्च किया जाएगा।

नई रेल लाइन से Kichha और Khatima के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा…जिससे सीमांत क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ यात्रियों के लिए सफर आसान होगा…बल्कि व्यापार, उद्योग और कृषि क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। फिलहाल तकनीकी सर्वे, भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं जारी हैं। सभी मंजूरियां पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के लिए बेहद अहम साबित होगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

कुल मिलाकर किच्छा-खटीमा रेल लाइन को मंजूरी मिलना उधम सिंह नगर के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है…जिससे आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top