Uttarakhand News

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में बड़ा फैसला, लगभग आधी नियुक्तियां रद्द

Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आई है। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में भर्ती के मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने 228 नियुक्तियां रद कर दी हैं। इसके साथ ही विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया है। अध्यक्ष ने बताया कि बीते रात उनके शासकीय आवास पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 228 नियुक्तियों में पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल की 150 और प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल की 78 नियुक्तियां भी शामिल हैं। प्रेम चंद्र अग्रवाल की भूमिका की जांच की बात भी कही गई है। साथ ही साल 2012 से पहले हुई नियुक्ति पर विधिक जांच होगी। बता दें कि विधानसभा भर्ती मामले में कार्मिक विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों की समिति को जांच सौंपी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top