Sports News

मैच से पहले हुई बड़ी भूल, अब राष्ट्र से मांगनी पड़ रही है माफी

Ad

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 नवंबर को तिरूवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल ग्राउंड में केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने तीसरा और सीरीज का आखरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कराया था. पूरे दिन हुई मुसलाधार बारिश की वजह से मैच के ओवरों में कटौती कर दी गई और 8-8 ओवरों का मुकाबला करवाया गया था |क्रिकेट के नियमों के मुताबिक खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों को अपने-अपने राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आना पड़ता है ,लेकिन इस मुक़ाबले में मैच को करने की जल्दीबाजी में राष्ट्रगान नहीं हुआ |

ADVERTISEMENTS Ad

केरल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जयेश जॉर्ज ने अपनी गलती मान ली है उन्होंने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में कहा “हाँ हम सब मैदान मे थे और बारिश की वजह से मैच कराने की जल्दीबाजी में राष्ट्रगान कराना भूल गए”|यह हमारी बड़ी गलती है और में पूरे देश से इस बारे में माफ़ी मांगता हूँ और इस बात का आश्वाशन दिलता हूँ की आगे से ऐसी गलती दुबारा नहीं होगी |

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी | इस रोमांचक मैच में भारत ने 6 रन से न्यूज़ीलैण्ड को हराया था | इस मैच के साथ ही भारत ने इस सीरीज को जीत लिया यह भारत की न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ पहली टी-20 सीरीज जीत है |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top