Dehradun News

सीएम धामी की सेफ्टी में चूक के बाद पीछे लौटाना पड़ा काफिला, थाना प्रभारी सस्पेंड

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। दरअसल प्रदेश के मुखिया यानी सीएम धामी की सुरक्षा में चूक हुई है। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को सस्पेंड कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के दून विश्वविद्यालय परिसर, केदारपुरम में आयोजित इगास – 2022 कार्यक्रम में आने के दौरान उनके फ्लीट को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रिस्पना पुल से लिया और दून यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान मार्ग में बने बैरियर के चलते पायलट में लगे जिप्सी वाहन की हेड लाइट बंद हो गई।

तभी घना अंधेरा छा गया। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यक्रम स्थल से पहले चौराहों पर जहां से 5 रास्ते जाते हैं। वहां की स्ट्रीट लाइटें पहले से ही बंद थी। इसी वजह से पूरी फ्लीट को पीछे कराना पड़ा। एसएसपी ने थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को लाइन हाजिर करने के साथ ही सस्पेंड कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top