Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ad

नैनीताल: 8 मार्च 2018: नैनीताल शहर से एक दुखद खबर है । नैनीताल में एक युवा इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा की करवाई की जा रही है ,जिसके बाद शव कोे परिवार को सौंप दिया जाएगा । प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है। हालांकि सही कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला युवा इंजीनियर

मल्लीताल में चीना बाबा मंदिर के ऊपरी क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय रितेश विद्यार्थी पुत्र वीरेंद्र उड़ीसा में आरओ बनाने वाली एक कंपनी में इंजीनियर था। करीब एक माह पहले वह घर आया था। जब सुबह आठ बजे वह रोज की तरह बिस्तर से नहीं उठा तो पिता वीरेंद्र को शक हुआ। पिता ने दरवाजा खोला तो वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे बीडी पांडेय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली के एसएसआई बीसी मासीवाल व एस आई पूरन सिंह मर्तोलिया अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया और उसे आगे का कारवाई के लिए भेज दिया है जिसके बाद शव कोे परिवार को सौंप दिया जाएगा ।

कोतवाल बीसी पंत ने मीडिया को बताया कि रितेश अविवाहित था और एक माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। मृतक की मां पिथौरागढ़ में नर्स है। सूचना पर वह नैनीताल को रवाना हो गई है। उसकी मौत से परिजनों के साथ आसपास के लोग भी गमजदा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top