Nainital-Haldwani News

10 और 12 के छात्रों के लिए बड़ी खबर: UBSE ने बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित की!

Uttarakhand Board improvement exam result declared
Ad

UBSE Board Exams: Uttarakhand Students : Class 10 : Class 12 : Exam Dates : उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश भर से इस बार 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के बीच तारीखों की घोषणा के बाद उत्साह और तैयारी की नई लहर दौड़ गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे परीक्षा के दौरान शांतचित्त रहें और अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित करें।

डॉ. सती ने कहा कि यह परीक्षा छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिणामों के आधार पर ही छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपनी दिशा तय करेंगे। बोर्ड और प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को नकलमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top