
Tungnath Temple Opening Date | Madhyamaheshwar Temple | Char Dham Uttarakhand | Kedarnath Panch Kedar : देवभूमि उत्तराखंड में स्थित द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। बैसाखी के पावन अवसर पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर यह निर्णय लिया गया।
तुंगनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे….जबकि मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को शुभ मुहूर्त में खुलेंगे। इसके साथ ही अब चारधाम और पंच केदार यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
तुंगनाथ धाम की डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होगी। यात्रा भूतनाथ मंदिर और चोपता होते हुए 22 अप्रैल को तुंगनाथ पहुंचेगी…जहां विधिवत पूजा के बाद कपाट खोले जाएंगे।
वहीं मदमहेश्वर धाम की डोली यात्रा 17 मई से शुरू होगी और विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 21 मई को मंदिर पहुंचेगी…जहां कपाट खुलेंगे।
कपाट खुलने की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।






