Rudraprayag News

उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, अब ऑनलाइन मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

RationCard Verification
Ad

RationCard | SmartPDS | Uttarakhand : उत्तराखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब राशन कार्ड से जुड़ी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिला पूर्ति विभाग के अनुसार अब नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने तथा राशन कार्ड का स्थानांतरण जैसी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने कहा कि राज्य सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत यह सुविधा शुरू की गई है। नागरिक uk.smartpds.nic.in पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल पर नए राशन कार्ड के आवेदन के साथ-साथ राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन की सुविधा भी दी गई है। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से कामकाज में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी…और पात्र लाभार्थियों को समय पर सरकारी खाद्यान्न का लाभ मिल सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, संयुक्त पारिवारिक फोटो, बैंक पासबुक की प्रति तथा पता प्रमाण (बिजली बिल, पानी का बिल या गैस कनेक्शन) जैसे दस्तावेज आवश्यक होंगे।

जिला पूर्ति विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उठाएं, ताकि प्रक्रिया सरल, तेज और पारदर्शी बन सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top