Uttarakhand News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर उत्‍तराखंड कांग्रेस के खेमे से सामने आ रही है। खबर ये है कि महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। बता दें कि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई ज्योति रौतेला और चार प्रदेश उपाध्यक्ष यथावत रहेंगे। लेकिन कार्यकारणी को भंग कर दिया गया है। एक नई कार्यकारिणी जल्द ही बनाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इस संबंध में शनिवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद तत्काल प्रभाव से जिला और ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए शीघ्र ही प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें कोई दोराय नहीं कि कांग्रेस संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश में काफी नुकसान झेलना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस के पूरे ढांचे को बदला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top