Udham Singh Nagar News

बड़ी खबर: रुद्रपुर में दिन दहाड़े मचा हड़कंप, विवाद के चलते दो सगे भाइयों को गोलियों से भून डाला

बड़ी खबर: रुद्रपुर में दिन दहाड़े मचा हड़कंप, विवाद के चलते दो सगे भाइयों को गोलियों से भून डाला
Ad

रुद्रपुर: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर शहर से सामने आ रही है। कुमाऊं में अपराधों का गढ़ कहे जाने वाले जिले के महानगर में बड़ी आपराधिक गतिविधि ने अंजाम लिया हैं। यहां मेड़ के विवाद के चलते दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। इधर पुलिस महकमे में भी इस खबर से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ग्राम मलसी लंका निवासी अजित सिंह की प्रीत नगर में जमीन है। खेत के मेड़ को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। आज धान की रोपाई के लिए अजित के पुत्र 30 वर्षीय गुरु कीर्तन सिंह और 33 वर्षीय गुरु पेच सिंह खेत में धान की रोपाई की तैयारी में जुटे हुए थे। तभी तीन चार लोग आए और दोनों सगे भाइयों को गोलियों से भून दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी भी पहुंच गए। जो किघटना की जानकारी ले रहे हैं। इधर, मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top