Breaking News

बड़ी ख़बर: राज्य निर्वाचन आयोग ने रोकी पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 25 जून से शुरू होने थे नामांकन

Ad

देहरादून: उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम आदेश मिलने तक पूरे राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों के नामांकन और सभी आगामी गतिविधियों को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। इस फैसले से प्रदेशभर में जारी चुनावी प्रक्रिया पर रोक लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग की ओर से आदेश जारी किया गया कि कल यानि 25 जून से शुरू होने वाले नामांकन को भी फिलहाल टाला जा रहा है। आयोग ने बताया कि न्यायालय के आदेशों तक आदर्श आचार संहिता समाप्त घोषित की जाती है और किसी तरह की चुनावी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top