Dehradun News

उत्तराखंड में बड़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, नये अपडेट पर डाले नजर

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। शनिवार को राज्य में दो नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि के साथ कुल मामलों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि अब तक संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. सी.एस. रावत ने बताया कि मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 24 वर्षीय युवक की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 33 वर्षीय एक अन्य युवक जिसने टर्नर रोड की एक पैथोलॉजी लैब में टेस्ट कराया उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई महीने में कुल 117 सैंपल जांचे गए जिनमें से 13 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 8 स्थानीय निवासी और 5 बाहर से आए मरीज शामिल हैं।
इस समय राज्य में तीन मरीज सक्रिय हैं, जिनमें कुछ अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ घर से उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है…लेकिन लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। खांसी, जुकाम, बुखार या गले में खराश जैसे सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सावधानी बरते।

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस भले ही पहले जैसी तीव्रता में न हो…लेकिन यह अभी पूरी तरह गया नहीं है। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की स्वच्छता जैसी सावधानियाँ आज भी उतनी ही जरूरी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top