Uttarakhand News

होली पर उत्तराखंड से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

Ad

Uttarakhand Railways: Uttarakhand Train Tickets during Holi:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड रेलवे यात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने उत्तराखंड को दो विशेष ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी है, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में और अधिक सुविधा होगी। इससे पहले नैनीताल जिले के हल्द्वानी के काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल तक ट्रेन सेवा शुरू की गई थी, और अब एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेलवे ने एक नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन करने की घोषणा की है।

25 मार्च से होगी स्पेशल ट्रेन की शुरुआत

आगामी 25 मार्च से, रेलवे गुजरात के बड़ोदरा से हरिद्वार तक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन सेवा विशेष रूप से होली स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जाएगी, जो चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन 8 मार्च से प्रत्येक शनिवार को चलेगी और 29 मार्च तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा खासतौर पर त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए राहत देने वाली साबित होगी।

समय और यात्रा की पूरी jaankaari

ट्रेन की यात्रा मार्ग में बड़ोदरा रेलवे स्टेशन से शाम 7:00 बजे शुरू होकर गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगा सिटी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी होते हुए रुड़की पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन रविवार को दोपहर 2:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी यात्रा रविवार को शाम 5:20 बजे बड़ोदरा से शुरू होकर गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी, और रुड़की होते हुए सोमवार को दोपहर 11:25 बजे बड़ोदरा जंक्शन पहुंचेगी।

यह नई ट्रेन सेवा उत्तराखंड के रेल नेटवर्क के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो राज्य के यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अवसर प्रदान करेगी। खासतौर पर त्योहारों के समय में यात्रा करने वालों को यह सेवा बहुत राहत देने वाली साबित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top