Uttarakhand News

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट! बारिश से रुका मतदान तो इस दिन फिर होगी वोटिंग

Panchayat elections update
Ad

देहरादून: प्रदेश में बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ी तैयारी की है। अगर मौसम की वजह से किसी मतदान केंद्र पर तय तारीख पर चुनाव नहीं हो पाता…तो वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग ने साफ़ किया है कि जिन मतदान केंद्रों पर 24 जुलाई को मतदान किसी वजह से नहीं हो सकेगा, वहां 28 जुलाई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। इसी तरह जिन केंद्रों पर दूसरे चरण में 28 जुलाई को भी मतदान नहीं हो पाएगा, वहां मतदान की नई तारीख 30 जुलाई तय की गई है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक़, ये फैसला मतदाताओं की सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए लिया गया है। प्रदेश में इस समय कई इलाकों में तेज बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है…ताकि किसी भी परिस्थिति में मतदाताओं का अधिकार प्रभावित न हो।

आयोग ने ज़िला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि मौसम पर लगातार नज़र रखें और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारी पूरी रखें….ताकि समय रहते मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण में मतदान का अवसर दिया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top