Dehradun News

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 4 जिलों में कल स्कूल बंद, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

uttarakhand weather update
Ad

Orange Alert Uttarakhand | Uttarakhand Rain | School Holiday : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए चार जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय और तराई के कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में 28 जुलाई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और अभिभावकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें बाधित होने और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top