Almora News

अल्मोड़ा हाईवे पर ट्रक और बाइक की टक्कर, हेलमेट के साथ भी फट गया युवक का सिर, मौत

Ad

अल्मोड़ा: मौत जैसी अनहोनी को कोई भी नहीं डाल सकता मगर जब किसी की जान हादसों में जाती है तो ज्यादा दुख होता है। अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक युवक ने अपनी जान गवा दी। बाइक पर पीछे बैठी होती है की हालत भी गंभीर है। उसका बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच करने में लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-ताकुला राष्ट्रीय राजमार्ग में अयारपानी क्षेत्र में गेराड़ मंदिर से कुछ दूरी पर हुई। जहां अल्मोड़ा से बिनसर जा रही बाइक संख्या यूके 01 डी 1557 की टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक खत्म हो गई। साथ ही बाइक चालक निखिल बजेठा पुत्र मोहन बजेठा निवासी सल्ला गांव भैंसियाछाना का सिर भी बुरी तरह चोटिल हो गया।

ताज्जुब की बात है कि हेलमेट पहनने के बावजूद भी युवक के सिर पर इतनी चोट आई। बाइक पर नीमा पुत्री मदन सिंह निवासी अल्मोड़ा भी घायल हो गई। मौके पर लोग आए,फिर पुलिस आई और 108 की मदद से घायल नीमा को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि निखिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल में भी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

बता दें कि निखिल होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद कसारदेवी स्थित एक रिसोर्ट में काम करता था। वह कई बार रात तक ड्यूटी करता था। जानकारी के अनुसार उसके पिता मोहन बजेठा की गांव में ही दुकान चलाते हैं। जबकि दो भाइयों में निखिल छोटा था। उसने एक महीने पहले ही बाइक खरीदी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top