Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का देवखड़ी नाला सिर दर्द बन गया है, अब रेलिंग ने बाइक सवार युवक की जान बचाई

Ad

Haldwani news: Rainfall: हल्द्वानी मे गुरुवार सुबह भारी बारिश के चलते काठगोदाम हाइडल स्थित देवखड़ी नाला एक बार फिर से उफान पर आ गया। वही उफनाते नाले को एक बार फिर से एक बाइक सवार युवक पार कर रहा था। लेकिन प्रशासन द्वारा देवखड़ी नाले के पास लगाए गए रेलिंग से बाइक सवार की जान बच गई। ( Bike drove in rain )

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे बची जान

गुरुवार सुबह एक बार फिर से हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जिसके चलते काठगोदाम हाइडल स्थित देवखड़ी नाला फिर से उफान पर आ गया था। उफनाते नाले को बाइक सवार युवक पार कर रहा था। इसी बीच युवक का नियंत्रण खो गया और वह नहर की तरफ गिर गया। लेकिन प्रशासन द्वारा लगाया गए रेलिंग में युवक की बाइक फस गई जिसके चलते युवक की जान बच गई। प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है की बरसात के दौरान अनावश्यक रूप से कोई घरों से बाहर न निकले। और नदी-नालों और के आसपास ना जाएं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो प्रशासन और पुलिस की चेतावनी को बार-बार अनदेखा कर रहे हैं। ( Bike drove in rain, stuck in railing )

दो हादसे हुए

बता दें कि बीते बुधवार को हुई भी मूसलाधार बारिश की वजह से देवखड़ी नाल उफान पर आया और इस नाले में दो कार बहते-बहते बची थी। गनीमत रही कि नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरकेडिंग में कार फंस गई थी। वही आनन फानन में कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई। वही दूसरी कार में सवारी बैठी थी जो तत्काल कार से उतर गई। यदि नाले के पास बैरकेडिंग नही लगी होती हो दोनो कार नाले में बह जाती। बीते 10 जुलाई को रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाले में एक युवक बह गया था,जिसका शव प्रशासन को चार दिन बाद मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top