Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में भारी बारिश, नाला पार कर रहे थे युवक, बाइक बही

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते हाल बेहाल है। सड़के पानी से भर गई हैं। भारी बारिश के चलते रकसिया नाले के तेज बहाव में एक बाइक बह गई। घटना दमुवाढूंगा की है। जहां अपनी जान जोखिम में डालकर उफनाते नाले को पार कर रहे थे युवक। लेकिन पानी ते तेज बहाव के कारण वे दोनों गिर गए और उनकी बाइक बह गई। दोनों युवक नाले से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं दोपहिया वाहन को भी लोगों ने किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ( Bike flow into the drain in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

नदी नालों के पास न जाने की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। तो वहीं बारिश के चलते कई मार्ग बंद हो गए हैं। हल्द्वानी में भी पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते हाल बेहाल है। सड़के पानी से भर गई हैं। प्रशासन ने नदी नालों के पास न जाने की चेतावनी जारी की है। लेकिन पुलिस और प्रशासन की अपील के बाद भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ( Heavy rainfall in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top