Dehradun News

उत्तराखंड में अपने घर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, बाइक स्लिप होते ही ट्रक ने कुचला

File Photo
Ad

देहरादून: सड़क हादसे इतने दर्दनाक होते हैं कि उनके बारे में सुनकर या पढ़कर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही सड़क हादसा सहसपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर एक बाइक अचानक स्लिप हो गई। स्लिप होने से बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। जिसके बाद ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शिमला बाईपास के तिपरपुर पर एक बाइक और ट्रक बुरी तरह से भिड़ गए। मौके की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस की टीम घटनास्थल पर आ गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय नरेंद्र पुत्र मुन्नीलाल निवासी तिपरपुर को ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र हिमाचल के पावटा साहिब से अपने घर देहरादून के धर्मावला आ रहा था।

इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक स्लिप हो जाने के कारण नरेंद्र ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। ट्रक ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top