Nainital-Haldwani News

बर्ड फ्लू:हल्द्वानी पालम सिटी कॉलोनी में मिला मृत पक्षी,जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल

Ad

देहरादून: राज्य में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अर्लट जारी कर दिया है। देहरादून और कोटद्वार से भेजे गए सैंपल पॉजिटिव आए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से पक्षियों की मरने की घटना सामने आ रही है। हल्द्वानी में एक बार फिर एक पक्षी मृत मिला है। जानकारी के मुताबिक मामला पालम सिटी कॉलोनी का है। जहां मंगलवार को जमीन पर मृत कौवा मिला है। बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल कुमाऊं में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विभाग की ओर से मिले अलर्ट के बाद पशुपालन विभाग चौंकन्ना हो गया है। खतरे को देखते हुए वेटनरी डॉक्टर और फील्ड स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। यह संख्या कुल 225 है। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. बीसी कर्नाटक ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को अवकाश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि दो दिन पूर्व हल्द्वानी में दो जगह मरे हुए पक्षी मिले हैं। इनमें एक कौआ और कबूतर है। जिसकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top