Election Talks

कांग्रेस आपदा पर राजनीति करती है, केदारनाथ चुनाव से फैलाया जा रहा है झूठ

Ad

Kedarnath By poll Election: Uttarakhand: Harish Rawat: Aditya Kothari: भाजपा प्रत्याशी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि वे केदारनाथ में 31 जुलाई को आई आपदा को लेकर सियासत कर रहे है । आपदा पर कांग्रेस भ्रम फैलाकर उत्तराखंड की छवि धूमिल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोठारी का कहना है कि केंद्र सरकार ने केदारनाथ क्षेत्र में जो नुकसान हुआ है उसके लिए 10 करोड रुपए का पैकेज दिया है जबकि प्रदेश सरकार ने 48.36 करोड रुपए की योजनाओं का ऐलान किया है । प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर केदारघाटी के लोगों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। मगर कांग्रेस पार्टी बेबुनियादी मुद्दों की राग अलाप रही है । केदारनाथ आपदा पीड़ितों के मुआवजा देने को लेकर कांग्रेस पार्टी सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में आम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया है यही वजह है कि उन्हें जनता नकार रही है। कांग्रेस सिर्फ चुनाव के दौरान लोगों के बीच जाकर उनको भ्रमित करने का काम करती है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर आम लोगों के बीच में रहते हैं। केदारनाथ में उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कर उनको धरातल पर उतारने का भी काम किया है। जिसमें कई योजनाओं का काम पूर्ण भी हो गया है। केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, राज्य सरकार आम लोगों के साथ खड़ी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी करती है।
उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा को आम लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है और अनाप-शनाप बयान बाजी कर रही है। जिसके तहत ही कांग्रेस पार्टी के नेता लोगों को भ्रमित करने के लिए यात्रा को लेकर सवाल उठा रहे है । तो कभी तुष्टीकरण की सियासत कर रहे है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर भी हमला बोला है, नेता प्रतिपक्ष को भी अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान केदारनाथ के साथ कितना अन्याय किया था? हमारी सरकारों ने केदारनाथ धाम में जिस तरह का विकास कार्य किए हैं, आज उसकी सराहना सभी श्रद्धालु करते हैं । आज चाहे आम लोगों के बीच में जाने का मसला हो या उत्तराखंड के विकास की बात हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर प्रदेश के विकास को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, तुष्टीकरण के बहाने कांग्रेस चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है जबकि जनता अच्छी तरह जानती है कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। आज भाजपा को लगातार मिलते जन समर्थन से कांग्रेस पार्टी बौखलाकर बेबुनियादी बयानबाजी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top