Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अबतक भाजपा और कांग्रेस ने नहीं खोले अपने पत्ते, आज से नामांकन भी शुरू…

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तिथि नजदीक आती जा रही है। मगर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने पत्ते पूरी तरह से नहीं खोले हैं। बता दें कि हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि इस सीट को लेकर दोनों ही दलों में अभी तक संशय बरकरार है। ध्यान रहे कि साल 2017 में हल्द्वानी सीट से स्वर्गीय डॉ. इदिरा हृदयेश जीती थी। उन्होंने भाजपा से जोगेंद्र रौतेला को हराया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी से हल्द्वानी में दावेदारों की लिस्ट लंबी है। काफी समय से हल्द्वानी की विधायक रही दिवंगत डॉ इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को हल्द्वानी सीट से कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया भी रेस में पीछे नहीं है। उनके अलावा ललित जोशी, खजान पांडेय ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने बीते दिन प्रदेश की 59 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए। मगर हल्द्वानी सीट पर अभी भी भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी से हल्द्वानी सीट पर वर्तमान में मेयर जोगेंद्र रौतेला को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मगर नगर निगम में पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रकाश हर्बोला, शंकर कोरंगा को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस इतने दावेदारों में से किसे हल्द्वानी का उम्मीदवार घोषित करती है। गौरतलब है कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होने हैं। जिसकी नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार यानी 21 जनवरी से शुरू हो रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी।

नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। जबकि 31 जनवरी को नाम वापसी के अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें सभी 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। इसके बाद ही चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top