Champawat News

चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी का सपोर्ट करने आएंगे 40 स्टार प्रचारक, CM योगी का नाम भी शामिल

Ad

देहरादून: राज्य में एक बार फिर से चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। साथ ही सीएम धामी कैबिनेट के सभी साथी भी शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की माने तो स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल सभी नेता सीएम धामी के लिए प्रचार प्रसार करने चंपावत पहुंचेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड कैबिनेट के सभी सदस्य प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, चंदन राम दास, गणेश जोशी, डॉक्टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य को चंपावत की ड्यूटी पर लगा दिया गया है।

इस लिस्ट में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा व त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम शामिल है। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, आदि नेताओं को लिस्ट में जोड़ा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top