Rudraprayag News

उत्तराखंड में उपचुनाव, केदारनाथ विधानसभा सीट को लेकर नया अपडेट

Ad

Uttarakhand: Kedarnath Election: केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने अपना नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई अन्य प्रमुख बीजेपी नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस ने भी प्रत्याशी घोषित किया

कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को टिकट दिया है। मनोज रावत ने 2022 में इसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। हालांकि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। 1970 में जन्मे रावत के राजनीतिक करियर को देखें तो वह 2017 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्‍थान पर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top