Election Talks

केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल जनता तक योजना पहुंचाना पहला लक्ष्य

Ad

Kedarnath Election: केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा प्रदेश प्रत्याशी आशा नौटियाल गांव गांव भ्रमण कर रही है और आम लोगों के जन समर्थन प्राप्त होने का दावा कर रही है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने स्यूपूरी खतेना, सतेरा, खुजीरबैंड कर्णधार बद्रिकोट, मालकोटी, कुमोली, मायकोठी ,बार्सिल पावेल चामक, बोरा जैसे क्षेत्रों का भ्रमण किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यकर्ताओं के साथ में प्रचार किया भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ धाम का समग्र विकास हुआ है और आगे भी केंद्र और राज्य सरकार केदारनाथ के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है।

पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य के तहत कई तरह की योजनाओं का संचालन राज्य सरकार कर रही है। जिससे आम लोगों के जीवन में सुधार आ सके। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ धाम के विकास के लिए कई तरह की योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र के पेयजल संकट को दूर करने के लिए उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। साथ ही जब 2002 व 2007 में विधायक चुनी गईं, तब क्षेत्र के लिए 33 करोड़ की तल्लानागपुर पेयजल योजना भी स्वीकृत कराई, जिससे वर्तमान में 96 ब​स्तियां लाभांवित हो रही हैं। साथ ही इस योजना के दूसरे चरण में चोपता क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त जलापूर्ति के लिए कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में यहां के 40 से अ​धिक ग्राम पंचायतों को पर्याप्त पेयजल मिलने लगेगा। भाजपा विकास के नाम पर केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव लड़ने का दावा कर रही है भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि किस तरह से केदारनाथ विधानसभा के विकास को एक नया रूप दिया जा सकता है उसे दिशा में भाजपा काम कर रही है। भाजपा आम लोगों के जीवन में किसन तरह से बेहतरी आ सकती है । उसके लिए काम किया जा रहा है।

इस मौके पर डा. कुलदीप नेगी आजाद, अ​धिवक्ता जयवर्धन कांडपाल, जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी, शीला रावत, दुर्गा देवी, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, जिला महामंत्री गंभीर बिष्ट, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी, ग्राम प्रधान अ​मित प्रदाली, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी,सविता बत्र्वाल, पीपी सेमवाल, अरविंद गौड़, शैलेंद्र भंडारी, विक्रम कांडपाल, सेवानिवृत्त डीएसपी प्रेम लाल टम्टा आदि थे। गांवों में महिला व युवक मंगल दलों ने भी भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया।

दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता व श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, रामचंद्र गोस्वामी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश चंद्र बेंजवाल, महेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह चौहान ने मगणू, भटवाड़ी, खाल्यूं, खमोली, जगोठ, कमसाल, पिल्लू, जहंगी और गणेशनगर में जनसंपर्क कर भाजपा को विजय बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर जनता में भारी उत्साह है। गांवों में लोग सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभाविंत हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top