Election Talks

भाजपा ने काटा कुमाऊं के दो सीटिंग विधायकों का टिकट, नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में विधानसभा चुनावों का रण सज चुका है। इसी कड़ी में बीती रात भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस सूची से सबसे ज्यादा फर्क रुद्रपुर और लालकुआं सीट पर पड़ा है। बता दें इन दोनों जगहों के विधायकों का टिकट काट दिया गया है। जी हां, भाजपा रुद्रपुर से जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा तो वहीं लालकुआं से मोहन बिष्ट को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल बीते 2 बार से क्षेत्र के विधायक बनते आ रहे हैं। हालांकि वह अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आपको याद होगा बीते दिनों विधायक ठुकराल के कई विवादित ऑडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे। जिसमें उन्होंने अपने ही पार्टी के कई नेताओं व विधायकों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे।

हालांकि इसके बाद ठुकराल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था ऑडियो में आवाज मेरी नहीं है। यह केवल उनकी छवि को दूषित करने का एक षड्यंत्र है। कारण ना जाने क्या रहे, लेकिन रुद्रपुर से भाजपा ने विधायक ठुकराल का टिकट काट दिया है। रुद्रपुर से भाजपा के टिकट पर जिलाअध्यक्ष शिव अरोड़ा अपनी किस्मत आजमाएंगे।

वहीं लालकुआं से सीटिंग विधायक नवीन दुमका को टिकट ना देकर भाजपा ने मोहन बिष्ट पर दांव खेला है। बता दें कि लालकुआं सीट इस समय हॉट सीट नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इसी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top