Uttarakhand News

सीएम धामी को भाजपा ने दी तीन राज्यों की जिम्मेदारी, दिल्ली में बढ़ रहा है कद

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की राजनीति का सबसे लोकप्रिय चेहरा बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता के ग्राफ में निरंतर इजाफा हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी के सरल स्वभाव व कुशल कार्यशैली की बदौलत आज आज हर किसी की जुबान पर उनका नाम है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी । मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता के फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आगामी नवंबर माह में लगभग 5 दिनों तक राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी रैलियां एवं जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।


मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने सदैव ही अपने अनेक धाकड़ व जनकल्याणकारी फैसलों से देश का ध्यान आकर्षित किया है. जिसमें समान नागरिक सहिंता (UCC) हो या देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू करने की बात हो। इसके साथ ही युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य ने अनेक कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों व कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या है। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर गतिमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top