Election Talks

भाजपा ने राजकुमार ठुकराल, मनोज शाह समेत 6 लोगों को पार्टी से निष्कासित किया

Ad

देहरादून: चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने एक बड़ा एक्शन निर्दलीय मैदान पर उतरने वाले बागियों व पार्टी विरोधी गतिविधियों से जुड़ने वालों के खिलाफ लिया है। भाजपा ने टीका प्रसाद मैखुरी कर्णप्रयाग, महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी, जितेंद्र नेगी डोईवाला, धीरेन्द्र चौहान कोटद्वार, मनोज शाह भीमताल तथा राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top