Uttarakhand News

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी शुरू

Ad

देहरादून: भाजपा के लोकसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों का क्रम कल टिहरी लोकसभा से शुरू होने जा रहा है । केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सांसदों, विधायकों की मंडल पदाधिकारियों के साथ होने वाले इस कार्यक्रम के अतिरिक्त पार्टी ने अन्य सम्मेलनों की रूपरेखा भी जारी की है ।

ADVERTISEMENTS Ad

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि देहरादून से शुरू होने वाली बैठक को लेकर हमारा उद्देश्य है लोकसभा समेत अन्य चुनावों को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा एवम आगामी योजनाओं को तैयार करना । उन्होंने कहा कि बैठक की शुरुआत में स्थानीय सांसद एव्ं विधायक साथ बैठेंगे और उसके उपरांत प्रातः 10.30 से अपराह्न 4.00 बजे तक संबंधित लोकसभा से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ विस्तार से चर्चा होगी । उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य स्पष्ट है कि मंडल स्तर के पदाधिकारियों से जमीनी फीड बैक लेकर उनकी और जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण पर विचार करना है ।

साथ ही पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा, एवम अन्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की योजना को अंतिम रूप देना है । इसके अतिरिक्त लोकसभा एवम स्थानीय निकाय के चुनाव में 51 फीसदी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संभावित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी । उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का सम्मेलन में मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सम्मेलनों के प्रथम चरण में कल 12 सितंबर देहरादून में होने वाला कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संयोजन में होगा । इसके उपरांत 13 सितंबर को नैनीताल लोकसभा का सम्मेलन हल्द्वानी में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के संयोजन में, 14 सितंबर को अल्मोड़ा लोकसभा का अल्मोड़ा में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के संयोजन में संपन्न होगा ।
इन सम्मेलनों के दूसरे चरण में 26 सितंबर को हरिद्वार लोकसभा का हरिद्वार में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार एवम 28 सितंबर को पौड़ी लोकसभा का श्रीनगर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कपरवाण के संयोजन में आयोजित किया जाएगा ।

इस सभी कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संबंधित लोकसभा सांसद, पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सम्मिलित होंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top