CM Corner

कांग्रेस की न्याय यात्रा का जवाब देगी BJP, CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

Ad

BJP Uttarakhand | CM Pushkar Singh Dhami | Loktantra Bachao Yatra : उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा के बीच भाजपा ने भी अपनी यात्रा का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश की सत्ता में रही….लेकिन अब चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में जीत मिलती है तो उसका नजरिया अलग होता है….लेकिन हार मिलने पर वही पार्टी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने लगती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने रवैये पर भी विचार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल यात्राएं निकालने और नारे लगाने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके हितों में काम करना जरूरी है।

धामी ने कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को जनता के सामने अपनी नीतियों और कामकाज को लेकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस की न्याय यात्रा के बीच भाजपा ने अब ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ के जरिए जवाब देने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पार्टी इस अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पदयात्राएं निकालेगी। इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा जनता के बीच अपना पक्ष रखेगी और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी।

मुख्यमंत्री ने यात्रा का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को श्रीनगर और 2 नवंबर को देहरादून में पदयात्रा निकाली जाएगी। ऊधम सिंह नगर में भी यात्रा आयोजित की जाएगी….हालांकि वहां की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। कांग्रेस अपनी न्याय यात्रा के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है वहीं भाजपा ने इसके जवाब में लोकतंत्र बचाओ यात्रा का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top