National News

दर्दनाक वीडियो: सड़क हादसे में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान और दो गनमैन की मौत

Ad

लखनऊ: बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर लेकर आई। ऐसी खबर जिसने पूरी भाजपा टीम को सदमे में डाल दिया। बिजनौर के नूरपुर से लगातार दूसरी बार विधायक बने बीजेपी नेता लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनके दोनों गनर्स और ट्रक चालक की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंगरक्षक बृजेश मिश्रा 32 साल और दीपक कुमार 30 साल के रूप में हुई है। हादसा सीतापुर में हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रक से भिड़ा लोकेंद्र सिंह का वाहन

बीजेपी नेता लोकेंद्र सिंह चौहान इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए राजधानी लखनऊ जा रहे थे। मीडिया को मिली जानकारी के  मुताबिक एनएच-24 पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इसके अलावा उनके ड्राइवर की लापरवाही में सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका ड्राइवर सो रहा था जो हादसे की मुख्य वजह बनी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक विधायक चौहान और बाकी लोगों की मौत हो चुकी थी।बिजनौर जिले के धामपुर में जन्में लोकेंद्र सिंह की पढ़ाई बरेली कॉलेज से हुई थी। विधायक चुने जाने से पहले वह कृषि क्षेत्र से जुड़े रहे।वह पहली बार 2012 में नूरपुर से विधायक चुने गये उसके बाद वह 2017 में दोबारा एमएलए बने।

https://www.facebook.com/203232923356502/videos/565298453816612/

वहीं नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चाैहान का बुधवार तड़के उदयपुर में निधन हाे गया। वो पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने उदययपुर के जीबीएच अस्पताल में अंतिम सांस ली। चाैहान के निधन के बाद भाजपा में शाेक की लहर छा गर्इ है। कुछ समय पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सीपी जोशी अपने उदयपुर प्रवास के दौरान विधायक कल्याण सिंह की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे थे।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि सीपी जोशी को नाथद्वारा विधानसभा सीट से 2008 के विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह एक वोट से हराकर चर्चा में आए थे। इस सीट से चुनाव में 1 वोट के फैसले से राजनीति के सभी समीकरण गड़बड़ा गए थे। 1 वोट का मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंचा जिसमें कल्याण सिंह चाैहान को विजयी माना गया था।

वीडियो नीचे अगली स्लाइड पर- फोटो सोर्स-चौथी दुनिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top