Uttarakhand News

भाजपा के विधायक आप के संपर्क में,2022 में कांग्रेस चुनावी दौड़ में शामिल नहीं:प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया

Ad

देहरादून: सियासत में भौचाल के बाद आप आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना है कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा के कई विधायक असंतुष्ट हैं। वह आप के संपर्क में हैं और जल्द वह इसकों लेकर अपडेट देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि भाजपा के विधायक संपर्क में हैं। उनके दल में नए सीएम की नियुक्ति के बाद असंतोष है। पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा में मुकाबला भाजपा और में प्रदेश की सियासत में नए राजनीति समीकरण बन रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व आप के बीच होगा। चुनावी मुकाबले में कांग्रेस कहीं भी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में अस्तिरता फैलाई है। बीते दिनों हुए सभी समारोह में कोरोना वायरस के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। जो ये दिखाता है कि मौजूदा सरकार इन चीजों के लिए गंभीर नहीं है। प्रदेश की जनता ने 2017 में भाजपा को इसलिए चुना ताकि को राज्य की तस्वर बदले लेकिन उन्होंने केवल मुख्यमंत्री बदला। जिस तरह का अंसतोष भाजपा विधायकों में है उसे लगता है कि चुनाव आने तक चौथा मुख्यमंत्री भी बन सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top