Election Talks

लालकुआं विधानसभा: हल्दूचौड़ में बोले मोहन सिंह बिष्ट, जनता का वोट बनाएगा सैलेब्रिटी

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा में चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। दोनों ही प्रत्याशियों के जनसंपर्क में तेजी देखने को मिली है। भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने भी बिन्दुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। बिंदुखत्ता क्षेत्र में लालकुआं विधानसभा के सबसे ज्यादा वोट है और इसलिए सभी राजनीतिक दल वहां पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। रविवार को मोहन सिंह बिष्ट ने हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार में जनता को संबोधित किया गया। भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग युवाओं में नशा बांट रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ लोगों के दिमाग में यह बात डाल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री सेलिब्रिटी है परंतु मैं जनता के बीच का आदमी हूं तथा जनता ही मुझे सेलिब्रिटी बनाएगी, जनता मुझे 7 दिन दे तो मैं जनता के लिए 7 साल कार्य करूंगा। मोहन बिष्ट ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि लालकुआं विधानसभा के हर क्षेत्र में कार्य किया जाएगा, तथा कोई भी जरूरतमंद वंचित नहीं रह सकता।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को लालकुआं से रिकॉर्ड मत मिले थे। भाजपा एक बार फिर उन्ही को अपनी ओर करने की कोशिशों में जुटी है। इसके अलावा बाहरी को लेकर भी हरीश रावत पर निशाना साधा जा रहा है। दूसरी ओर हरदा युवाओं के बीच कुछ अलग अंदाज से जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं और इसलिए ये विधानसभा हॉट बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top