Uttar Pradesh

भाजपा सांसद की बहन को बेटा नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने सरेआम लाठी-डंडों व रॉड से पीटा

Ad

नई दिल्ली: फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद की बहन को उसके ससुर और देवरों ने सरेआम लाठी-डंडों व रॉड से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़िता रीना देवी का कहना है कि नहाते समय वीडियो बनाए जाने का विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी लगभग 17 साल पहले हुई थी। दो बेटियां हैं लेकिन बेटा नहीं है, इसी वजह से ससुरालीजन लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित करते आ रहे हैं।

घटना सहावर कस्बे के रानी अवंती बाई नगर मोहल्ले की है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला को तीन लोग, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल है, घर के बाहर सड़क पर बेरहमी से पीट रहे हैं। किसी के हाथ में डंडा है तो किसी के हाथ में लोहे की रॉड। महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।

रीना देवी ने आरोप लगाया कि उनके ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर गिरीश ने नहाते समय वीडियो बनाया। विरोध करने पर दोनों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर से बाहर भागीं तो एक अन्य देवर राजेश ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान उनके चेहरे पर चोट आई और एक दांत टूट गया।

सहावर थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पीड़िता उनकी सबसे छोटी बहन है। वह फिलहाल दिल्ली में हैं लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को भेजा है। मुकदमा दर्ज हो चुका है और पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top