Nainital-Haldwani News

भाजपा नेता को घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, पंतनगर थाने पहुंचे पूर्व विधायक

Ad

पंतनगर: भारतीय जनता पार्टी के नेता को घर में घुसकर थप्पड़ मारने और उसके साथ गाली गलौज करने के मामले ने माहौल गरम कर दिया है। इस घटना ने भाजपाईयों में खासा आक्रोश है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक किच्छा ने भी नाराजगी जताई। इस दौरान पंतनगर थाने में हंगामे के साथ धरना प्रदर्शन भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार नगला बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र यादव उर्फ धनुज के घर पर गुरुवार की रात करीब एक बजे पंतनगर थाने के एक पुलिस कर्मी ने हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मी ने इस दौरान गाली गलौज भी की और देवेंद्र यादव को थप्पड़ जड़ दिया। मामले की भनक लगते ही लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। जिसके बाद शुक्रवार को लोगों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई की मांग करने के लिए लोग पंतनगर थाने पहुंचे थे। जहां थोड़ी ही देर में हंगामा हो गया। फिर लोग धरने पर भी बैठ गए। लोगों का कहना है कि 108 पर झूठी शिकायत का बहाना लेकर पुलिस कर्मी ने बूथ अध्यक्ष को पीटा है। आरोप भी लगाया कि पुलिस कर्मी नशे में धुत था और वह क्षेत्र में गश्त पर था। सूचना मिलने के बाद किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी पहुंच गए।

पूर्व विधायक ने एसओ से मिलकर नाराजगी जताई। उन्होंने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराकर एएसपी से मोबाइल पर बात कर आरोपित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी मनोज कत्याल ने कहा है कि 24 घंटे में जांच की जाएगी। जिसके बाद मामले कुछ शांत हुआ। पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया पुलिस सिपाही द्वारा बूथ अध्यक्ष को अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top