Uttarakhand News

उत्तराखंड में निकाय चुनाव जल्द ! भाजपा की तैयारी किस ओर इशारा कर रही है

Ad


देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला संगठनों के साथ व्यापक चर्चा की है, ताकि उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी नगर निगमों और निकायों में जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, और प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों, महामंत्रियों और संबंधित विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में नगर निगमों और नगरपालिकाओं में चुनावी तैयारियों, सामाजिक समीकरणों, और संभावित उम्मीदवारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top