Rajasthan

राजस्थान में भाजपा की नई रणनीति, पायलट की तारीफ से गहलोत को घेरने की कोशिश

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में साल 2023 में विधानसभा होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा अभी से अपने आप को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं और सेंधमारी का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की तारीफ भाजपा दल लगातार कर रहा है। महाराष्ट्र की तरह भाजपा कांग्रेस में चल रही तनातनी का फायदा उठा रहा है। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने पायलट की तारीफ कर सभी को चौका दिया। भाजपा नेताओं की सचिन पायलट के प्रति हमदर्दी कई संकेत दे रही है और कई चर्चाओं को भी जन्म दे रही है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद ने सचिन पायलट की मुक्तकंठ से तारीफ की है। यह भी पढ़ें…

भाजपा द्वारा पायलट की तारीफ के जरिए गहलोत सरकार पर निशाना लगाया जा रहा है। भाजपा चाहती है कि गहलोत-पायलट कैंप में चुनाव तक खींचतान चलती रहे। इससे कांग्रेस कमजोर होगी और चुनाव में भाजपा इसका फायदा उठा सकती है। यह भी पढ़ें…

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर, राजेंद्र राठौड़ और गुलाब चंद कटारिया पायलट की तारीफ कर चुके हैं। ओमप्रकाश माथुर ने कहा था कि पायलट भाजपा में शामिल होते है तो उनका स्वागत है। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में जीत के बाद सीएम अशोक गहलोत को बनाया गया और आससे सचिन पायलट गुट नाराज हो गया। वह प्रदेश अध्यक्ष थे और कई लोगों का कहना था कि कमान पायलट को मिलनी चाहिए थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top